हिन्दी

viva से साल का रिकैप

30 अक्टूबर 2026 को अपडेट किया

ज़्यादातर साल के रिकैप सिर्फ़ एक ऐप के होते हैं: गाने या वर्कआउट। सब्सक्रिप्शन के साथ viva आपकी फ़ोटो, कैलेंडर और Instagram साथ लाता है, ताकि रिकैप आपके दिनों का हो।

साल ख़त्म होने पर कढ़ाई पूरी हो जाती है, और आप उसका स्टोरी कार्ड बनाकर दोस्तों को दिखा सकते हैं।

2026 में अब तक हर दिन के पैच वाली कढ़ाई

बीता हुआ साल एक साथ लाएँ

  1. बीते दिन भी एक साथ भरें

    फ़ोटो, कैलेंडर और Instagram से पूरा साल एक साथ लाएँ। उसके बाद यह हर दिन अपने आप भरता रहेगा।

सब्सक्रिप्शन के साथ viva फ़ोटो, कैलेंडर, Instagram और वर्कआउट से आपके दिन ढूँढकर पूरा साल एक साथ भर देता है। सब्सक्रिप्शन के बिना, एक विज्ञापन पूरा देखकर इस साल के और बीते दिन जोड़ सकते हैं।

कढ़ाई में क्या दिखता है

  1. जो जितना ज़्यादा किया, उसका पैच उतना बड़ा

    इस महीने बीस बार कैफ़े जाना हुआ? तो उस महीने का सबसे बड़ा पैच कैफ़े का होगा।

  2. ख़ास दिन शब्दों में कढ़ते हैं

    एग्ज़ाम पास, नया घर, पहली सैलरी — ऐसे दिन पैच की जगह सीधे कपड़े पर शब्दों में कढ़ जाते हैं।

दिसंबर ख़त्म होने पर

  1. साल ख़त्म होते ही कढ़ाई पूरी

    पूरी हुई कढ़ाइयाँ मेरी गैलरी में टँगती हैं, हर साल एक। किसी को भी स्टोरी कार्ड बनाकर दोस्तों को दिखाएँ।

आपकी फोटो का क्या होता है

  1. आपकी फ़ोटो कभी अपलोड नहीं होतीं

    फ़ोटो सिर्फ़ आपके फ़ोन पर देखी जाती हैं। पैच चुनने के लिए viva सिर्फ़ छोटा टेक्स्ट इस्तेमाल करता है, जैसे फ़ोटो में दिखी चीज़ों के नाम (“कैफ़े”, “कप”), इवेंट के टाइटल, Instagram कैप्शन या आपकी लिखी लाइन।

सब्सक्रिप्शन में क्या मिलता है

  1. पूरा साल एक साथ भरें

    फ़ोटो, कैलेंडर, Instagram और वर्कआउट से आपके दिन ढूँढकर पैच बनाता है

  2. हर दिन अपने आप कढ़ाई

    नई फ़ोटो और इवेंट अगले दिन पैच बन जाते हैं

  3. बिना विज्ञापन के एंट्री जोड़ें

    बीते दिन कभी भी, और शेयर करते समय भी कोई विज्ञापन नहीं

viva सब्सक्रिप्शन हर साल या हर 3 महीने में अपने आप रिन्यू होता है। इसे स्टोर की सब्सक्रिप्शन सेटिंग्स में रद्द करें।

viva

हर दिन एक पैच, हर साल एक कढ़ाई